Weather Report Today: आज से लू और भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

0
153

Today Temperature
उत्तर और मध्य भारत कई राज्य भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से धीरे-धीरे गर्मी और लू से राहत मिलनी शुरू होगी। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। हालांकि, तब तक प्रचंड गर्मी का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी की स्थिति जारी रही।

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बढ़ते तापमान के बीच राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के चलते आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के भठिंडा शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिहार के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के पाली जिले में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। दिल्ली के रिज इलाके में बुधवार को 47.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान केरल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के आने की उम्मीद जताई है। मानसून के दस्तक के साथ देश के कई राज्यों में लू से राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here