क्या हाजीपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की मां रीना पासवान?

0
178

बीरेंद्र कुमार झा

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पत्नी और पार्टी की एक घड़े एलजीपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान की मां रीना पासवान क्या अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट के लिए आरक्षित हाजीपुर लोकसभा सीट 2024 का चुनाव लड़ेंगी? यह सवाल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी उठा था ,जब खुद रामविलास पासवान ने लोकसभा के बदले राज्यसभा जाने का मन बना लिया था। इसके बाद रामविलास ने ही अपनी पत्नी और चिराग पासवान की मां रीना पासवान को हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात कही थी।लेकिनतब रीना पासवान ने ही हाजीपुर से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।उसके बाद रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से चुनाव लड़े और जीते। दो बार जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान हाजीपुर से लड़ने की बात करते-करते अचानक अब अपनी मां रीना पासवान के हाजीपुर से लड़ने की बात करने लगे हैं। ऐसे में फिर से 2019 वाला सवाल उठ खड़ा हुआ कि क्या चिराग पासवान की मां रीना पासवान हाजीपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकती है या नहीं?

पिता का क्षेत्र को जाने नहीं देंगे

एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि वह चाहते हैं कि हाजीपुर सीट से उनकी मां रीना पासवान चुनाव लड़े।चिराग ने यह भी कहा कि 2019 के चुनाव में उनके पिता रामविलास पासवान की पहली पसंद रीना पासवान ही थी।लेकिन खुद रीना ने मना कर दिया।एक इंटरव्यू में चिराग पासवान ने यह साफ साफ कहा कि हाजीपुर को उनके पिता रामविलास पासवान ने बरसों से सिंचा है,इसलिए इस सीट को एलजेपी रामविलास जाने नहीं देगी।चिराग पासवान खुद हाजीपुर से चुनाव लड़े इस बात में कोई किंतु परंतु नहीं है, लेकिन उनकी मां रीना पासवान चुनाव लड़ सकती है या नहीं,इसको लेकर सस्पेंस है। जब जब रीना पासवान के हाजीपुर से लड़ने की बात उठती है, तब तब उसकी जाति की भी चर्चा शुरू हो जाती है।

रीना पासवान की जाति का पता नहीं

रीना पासवान की जाति को लेकर कहीं भी कुछ साफ-साफ नहीं मिलता है। रीना पासवान की जाति पासवान परिवार को ही पता होगा,जिसका इज़हार उसने कभी नहीं किया। खबरों में रीना पासवान को लेकर कई कहानियां मिलती है।एक कहानी है कि रीना पासवान का नाम पहले रीना शर्मा था और वह एयर होस्टेस थी ।रामविलास पासवान शादी के बाद रीना पासवान हो गई ।खबरों में पासवान को जन्म से ब्राह्मण बताया जाता है।दूसरी कहानी है कि रीना पासवान का पहला नाम अविनाश कौर था और शादी के बाद उन्होंने मौजूदा नाम रखा था। अविनाश कौर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर गुरबचन सिंह की बेटी थी और रामविलास पासवान के साथ उनकी करीबी थी जो बाद में रिश्तेदारी में बदल गई।गुरबचन सिंह के बारे में कहा जाता है वह पंजाब में उस जाति से थे जो वहां ऐसी है।

कौन लड़ सकता है एससी के लिए सुरक्षित क्षेत्र से चुनाव

एससी सुरक्षित सीट से कौन लड़ सकता है चुनाव ? इस सवाल के साथ जब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी से बात की गई तो उनका जवाब था कि जाति जन्म से तय होती है ,अगर कैंडिडेट जन्म से एससी है तो वह चुनाव लड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे सीनियर वकील विकास सिंह कहते हैं कि ब्राह्मण घर में पैदा होने वाला आदमी अनुसूचित जाति में शादी करके चुनाव के लिए एससी आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट के वकील कुमार के अनुसार अनुसूचित जाति से शादी से पैदा होने वाले बच्चे को एससी आरक्षण का लाभ मिल सकता है, लेकिन पत्नी को नहीं।

चिराग पासवान अगर इंटरव्यू में कह रहे हैं कि उनकी इच्छा है कि इस बार हाजीपुर शिवसेना रीना पासवान चुनाव लड़े तो उनको जरूर पता होगा कि उनकी मां ऐसी रिजर्व सीट से लड़ सकती हैं अब जब तक रीना पासवान हाजीपुर से लड़ नहीं जाती तब तक ऐसे रिजर्व सीट से लड़ने की उनकी योग्यता पर चर्चा खत्म नहीं होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here