Weather Forecast Update Today: उत्तराखंड से गुजरात तक मौसमी कहर, दिल्ली में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके श्हर का हाल

0
219

Aaj Ka Mausam
देश के सभी हिस्सों में मानसून जमकर सक्रिय है। कहीं पर बादल फट रहे हैं तो किसी राज्य में नदियां उफान पर बह रही हैं। ऐसे में मॉनसून में आई राहत की बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत देश के 25 राज्यों में मंगलवार (6 अगस्त) को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाके में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के इलाके में गुरुवार तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना जताई है। सेंट्रल महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में बारिश में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक सिक्किम, नॉर्थ-ईस्ट, वेस्टर्न गुजरात, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।

जबकि सिक्किम और असम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा के कई इलाकों में मध्यम से भारी और बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here