HomeदेशWeather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे...

Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम?

Published on

न्यूज डेस्क
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा में तेज हवाएं चलने के साथ ही लोगों को कंपकंपी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार (8 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद ठंड अपने रंग दिखाने लगेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर तक राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई की बात करें तो यहां वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा में 288 , गाजियाबाद में 284, नोएडा में 279, फरीदाबाद में 285 और गुरुग्राम में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

उधर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि तूफान के चलते दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले एक-दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this