Weather Forecast Today 25 March 2024: बारिश या तेज धूप, होली पर कैसा रहेगा मौसम; जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों का अपडेट

0
148

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में होली से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है आसमान में घने बादल छाने की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 25 मार्च को मौसम के रूख में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और मौसम पूरे दिन सुहाना बना रहेगा। दिल्ली में में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 25 March 2024

पूर्वानुमान के मुताबिक 26 मार्च की रात से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने का अनुमान है। इस कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मार्च के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने की वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है।

Weather Today 25 March 2024| Mosam Ki Jankari

मौसम विभाग ने 29 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही बताया कि इसके बाद गर्मी का सितम बढ़ सकता है, जहां अप्रैल के महीने में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक असम में 25 और 26 मार्च के लिए अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सब हिमालयन वेस्ट बंगाल और सिक्किम में 25 मार्च को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होनी संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here