Weather Forecast Today : राजस्थान समेत देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश,जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

0
112

न्यूज डेस्क
देशभर में मॉनसून अपने चरम पर पहुच चुका है। मॉनसून की ये बारिश कई राज्यों के लिए राहत तो कई के लिए आफत बनकर आयी है। देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। राज्य में जानलेवा साबित हो रही बारिश ने रायगढ़ में भारी तबाही मचाई है। यहां इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन से 16 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, बचाव अभियान जारी है। यहां पूरा गांव भूस्खलन के चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा बारिश रायगढ़ में ही रिकॉर्ड की गई है। आज यानी शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश के इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज महाराष्ट्र के विदर्भ में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 11.6 से लेकर 204.4 मिली मिटर बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, असम, मेघालय और भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here