Weather Forecast Today: मौसम के मिजाज ने बढ़ाई परेशानी, उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं, दक्षिण में पानी का सैलाब, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

0
123

न्यूज डेस्क
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में वायु प्रदूषण और सर्दी की दोहरी मार का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। यहां कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में गलन और ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते धूप बहुत हल्की होगी। आईएमडी ने दिल्ली सहित यूपी-बिहार जैसे राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में और कमी आएगी।

वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा है। अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश संभव ।. इसके अलावा गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। बिहार, ओडिशा, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा रह सकता है।

तमिलनाडु में बाढ़ से 4 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं,यहं अब तक यहां 10 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में बाढ़ के सबसे खतरनाक हालात थूथुकुडी जिले में हैं। यहां पानी में घर, सड़क, पेड़ और गाड़ी सबकुछ डूबा हुआ है। यहां 17 और 18 दिसंबर को हुई मूसलाधार बारिश से अब तक कुछ इलाके उससे उबर नहीं पाए हैं। सेना के जवान लगातार लोगों को खाने-पीने की चीजें बांट रहे हैं। हेलिकॉप्टर से प्रभावित इलाकों में लोगों खाने के पैकेट्स भेजे जा रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here