HomeदेशWeather Forecast Today: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी...

Weather Forecast Today: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, लगातार पांच दिन हीटवेब का अलर्ट

Published on

Aaj Ka Mausam
राजधानी दिल्ली-एनसीआर,उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है। दक्षिण भारत के राज्य भी गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर शुक्रवार (14 जून) को तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि यूपी का प्रयागराज (इलाहाबाद) 46.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा। दिल्ली से सटे यूपी में हीटवेव लोगों को परेशान करेगा। बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के लिए भी ऐसा ही पूर्वानुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। बिहार के मध्य हिस्से और पूर्वोत्तर असम पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश की संभावना है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...