Weather Forecast Today: UP-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

0
105

न्यूज डेस्क
पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वी मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बरिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं 3 अगस्त को पूर्वोत्तर भारत में बारिश गतिविधि में वृद्धि की भी भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक से तीन अगस्त तक उत्तराखंड में, एक और दो अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और दो और तीन अगस्त को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की/मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश की भी उम्मीद है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में बारिश के चलते कई जगह में जलभराव की स्थिति देखी गई है। भारी बारिश से चमोली जिले के जोशीमठ में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर दोबारा से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ तो राज्य के लोगों को काफी नुकसान सहना पड़ जाएगा।

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से लखनऊ समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कहीं-कहीं तेज बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसी क्रम में मंगलवार को भी कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह अगले 3-4 दिनों तक ओडिशा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। अगस्त के दूसरे हफ्ते में ओडिशा में बरसात की गतिविधि कम हो जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत के विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। दिल्ली-एनसीआर में उमस भरा मौसम बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here