Homeदेशमौसम :देश के 15 राज्यों में अलर्ट ,भारी बारिश की सम्भावना !

मौसम :देश के 15 राज्यों में अलर्ट ,भारी बारिश की सम्भावना !

Published on

न्यूज़ डेस्क
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। देश के कई और राज्यों में भी मानसून एक्टिव है। यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में आज बारिश हो सकती है। 15 राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एनसीआर में भी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी ने आशंका जताई है कि दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश हो सकती है।

उधर मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को तेज बारिश के कारण प्रदेश के 11 बांध लबालब हो गये. पानी भर जाने के कारण के कुछ गेट आंशिक रूप से खोलने पड़े।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान सबसे अधिक 165 मिलीमीटर बारिश मंदसौर में दर्ज की गई। वहीं, भारत के मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश धवले ने बताया कि प्रदेश के बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी भोपाल केंद्र का अनुमान है कि 31 जुलाई तक मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

मानसून की सक्रियता के कारण राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। प्रदेश के प्रतापगढ़ के अरनोद में सबसे अधिक 166 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मैदानों के साथ साथ पहाड़ों में भी बारिश हो रही है। उत्तराखंड के हिस्सों में आज मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, नैनीताल,पौड़ी, चंपावत, टिहरी, बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में फिलहाल मानसून कमजोर है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी पड़ने लगी है। बिहार में कम बारिश और भीषण गर्मी के कारण वाटर लेवल भी नीचे चला गया ह।. हालांकि मंगलवार को राजधानी पटना के लिए मौसम राहत वाला हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी पटना के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है।

झारखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जुलाई से 1 अगस्त तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...