Weather Update 13 June 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 जून 2026 के लिए उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ इलाकों में हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई राज्यों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। इसके प्रभाव से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
17 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाओं की भी आशंका जताई गई है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार में मौसम का अपडेट
बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
कुछ क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड में बारिश का अलर्ट
रांची, देवघर, दुमका, साहेबगंज, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू और सिंहभूम क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
शिमला, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, ऊना, सिरमौर और किन्नौर जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।
पंजाब में भी बारिश के आसार
अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और बरनाला जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर में मौसम रहेगा सक्रिय
श्रीनगर, जम्मू, बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
राजस्थान में तेज बारिश और आंधी का खतरा
जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू और अजमेर जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम
भोपाल, इंदौर, रायसेन, गुना, बालाघाट, कटनी, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, शहडोल, सीधी, अनूपपुर और मंडला सहित कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

