Homeदेशपूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं मोदी- राहुल गांधी

पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं मोदी- राहुल गांधी

Published on

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अरबपतियों के साथ मिलकर सरकार चलाते हैं। आपका पूरा धन इन पांच-छह अरबपतियों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा में कहा कि जाति जनगणना चाहिए। आरक्षण की 50 फीसदी की दीवार तोड़ना चाहते हैं। हमारे दबाव में मोदी सरकार ने कह दिया कि हम जातीय जनणगना कराएंगे। मगर वे सही नहीं कराएंगे। उन्होंने वादा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराकर 50 फीसदी की दीवार ढहाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि एसआइआर के माध्यम से जो वोटों की चोरी की जा रही है, उसे हम पूरे बिहार की जनता को दिखाएंगे।राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान और मताधिकार को बचाने की लड़ाई है। हम गरीबों के वोट की चोरी नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव बाद चुनाव आयोग ने जादू से एक करोड़ नए वोटर पैदा कर दिए। लोकसभा और विधानसभा में एक करोड़ वोटरों का फर्क था। जहां भी ये नए वोटर आए वहां पर बीजेपी का गठबंधन जीता।हमारा एक वोट कम नहीं हुआ, लेकिन बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के जरिए जो वोट चोरी हो रही है, वह पूरे देश को दिखाने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में लोकसभा और विधानसभा के वोट चोरी किए जा रहे हैं।बिहार में वोट चोरी करना चाह रहे हैं।हम सब यह कहने आए हैं कि हम इन्हें वोट चोरी नहीं करने देंगे।बिहार की जनता चोरी नहीं करने देगी। गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों के पास सिर्फ वोट है।इसलिए हम वोट चोरी करने नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि अब यह बात छुपी नहीं है। पहले देश को मालूम नहीं था कि वोट की चोरी कैसे की जाती है।अब पूरे देश को मालूम चल गया है, जहां भी चोरी की जा रही है, महाराष्ट्र, बंगाल, असम, बिहार में इनकी चोरी पकड़कर जनता को दिखाएंगे।

इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोट चोरी का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को जितने वोट लोकसभा में मिले, उतने ही वोट हमें विधानसभा में भी मिले। बीजेपी को सारे के सारे नए वोटरों के वोट मिले, वो चुनाव जीते, हमने शिकायत की। चुनाव आयोग से वीडियोग्राफी मांगी तो आयोग ने मना कर दिया। हमने कर्नाटक में जांच शुरू की। पता लगा कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए। इन वोटों के कारण लोकसभा की सीट कर्नाटक में बीजेपी जीती।हमने प्रेस वार्ता में कहा तो चुनाव आयोग ने हमसे शपथ पत्र मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग प्रेसवार्ता करते हैं, तो उनसे शपथ पत्र नहीं मांगा जाता है। हमने उनसे सीसीटीवी वीडियोग्राफी मांगी, तो मना कर दिया।

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...