Homeदेशक्या शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल नहीं भेजने की वजह...

क्या शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल नहीं भेजने की वजह से अनिल देशमुख को भेजा गया था जेल ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अनिल देशमुख का जिक्र कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा,”जब अनिल देशमुख जेल से बाहर आए तो उन्होंने साफ कहा कि उन पर दबाव था, उन्हें उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर आरोप लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए उन्हें जेल भेजा गया। यह जेल से आने के तुरंत बाद अनिल देशमुख का बयान है।”

उन्होंने कहा कि क्या डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस चुनाव के समय में विपक्ष को डराना चाहते हैं, देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा कि उनके पास ऑडियो वीडियो है। 

उन्होंने कहा ”मैं कहता हूं कि अगर उनके दावों में वास्तविकता है, तो सच्चाई सबके सामने रखें और अगर अनिल देशमुख गुनहगार हैं तो उन पर कार्रवाई करें, लेकिन वे विपक्ष को डराने का काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सत्ता का गलत इस्तेमाल करके भाजपा ने विपक्ष को डराने का काम किया है। अब समय आ चुका है, जब जनता इनको जवाब देगी। 

महाराष्ट्र में जनता के जो प्रश्न हैं, वो बाढ़, बेरोजगारी व किसानोें की बर्बादी के हैं। सरकार इन मुद्दों पर बात करने की बजाय बेवजह की बातों को तूल दे रही है। जनहित के मुद्दे से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this