राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, बीजेपी नेताओं को जीत की उम्मीद

0
121

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के बाद बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा कि ‘राजस्थान का मतदाता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है क्योंकि किसानों का कर्जा माफी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मुद्दों पर राजस्थान में एक प्रखर लोक जागरण हुआ है और वही कांग्रेस की हार का कारण बनेगा।

बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आ रही है:गजेंद्र शेखावत

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने परिवार के साथ जोधपुर में वोट डाला।केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आ रही है।जनता अबकी बार मतदान करते समय जो पिछले 5 साल दु:ख तकलीफ झेला है उसे ध्यान में रखकर मतदान करने वाली है।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं- वोट डालें और कमल खिलाएं

राजस्थान की पूर्व सीएम और दिग्गज बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार (25 नवंबर 2023) को वोट डाला।वह झालावाड़ जिले से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।वोट डालने से पहले वह हनुमान मंदिर गईं थी और वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की थी। वोट डालने के बाद राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है ,विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि वे जोरदार तरीके से वोट डालें और राज्य में कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।

बीजेपी को मिलेंगी 150 से अधिक सीटें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए, बढ़ते अपराधों से मुक्ति और तृष्टिकरण से मुक्ति के लिए हमने यहां पर बीजेपी के पक्ष में ऐसा मतदान किया है। भविष्य में यहां पर कांग्रेस की सरकार कभी भी नहीं आएगी, क्योंकि राजस्थान की जनता ने जो 5 सालों में झेला वैसा कभी नहीं हुआ है, इसलिए राजस्थान में बीजेपी के पक्ष में मतदान हो रहा है, और बीजेपी को 150 से अधिक सीट मिलनी वाली है।

राजस्थान चुनाव के लिए शांतिपूर्वक मतदान जारी

बूंदी जिले की तीनों विधानसभाओ मे शांतिपूर्वक मतदान जारी।लालपुरा बूथ पर ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी की टीम जांच कर रही है।शहर के नैनवा रोड संस्कृत स्कूल के बूथ 60 पर 29 मिनट तक रुका रहा मतदान।आधा दर्जन बूथ पर तकनीकी खराबी आ गई थी उसको दुरुस्त कर दिया गया है और वहां पर मतदान जारी है।

वोट डालने से पहले हुनमान मंदिर पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे वोट डालने से पहले हनुमान मंदिर पहुंची।झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए मे बीजेपी की जीत की मन्नतें मांगी।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- राजस्थान में बनेगी बीजेपी सरकार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के किसमदेसर में वोट डालने से पहले कहा, ‘मैंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। बीजेपी राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है।

सचिन पायलट बोले- छोड़िए किस ने क्या कहा? सब मिलकर कांग्रेस सरकार बनाएं

Franklin विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सभी से वोटिंग की अपील की।इसी बीच उनको लेकर दिए गये बयानों पर उन्होंने कहा कि छोड़िए कि किसने क्या कहा, आइये सब लोग मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाते हैं।हम लोग यहां पर रिवाज बदलने आए हैं। जो जनता का निर्णय होता है वो सबसे संजीदा होता है।मुझे भरोसा है कि जनता पिछले 5 साल में हमारे काम को देखेगी और हमको जिताएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here