देशभर में 18वीं लोकसभा के लिए 7वें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम खत्म हो गया। 7वें चरण के लिए मतदान 1 जून को होना है।1 जून को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 8 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जांच और नाम वापस लेने के बाद अब 904 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
किन- किन राज्यों में होंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में 1जून को देश के 8 राज्यों में मतदान होगा।चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को जिन 8 राज्यों में मतदान होना उनमें बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
अंतिम चरण के मतदान के प्रमुख दिग्गज उम्मीदवार
I जून को लोकसभा चुनाव के इस अंतिम चरण में मतदाता राजनीति के कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला करेंगे।1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में देश की राजनीति के जिन धुरंधरों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दिग्गज शामिल में हैं।

