Homeदेशकोलकाता में बोले विवेक अग्निहोत्री बंगाल में 400 मिनी पाकिस्तान, ' कश्मीर...

कोलकाता में बोले विवेक अग्निहोत्री बंगाल में 400 मिनी पाकिस्तान, ‘ कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर बनेगी ‘ बंगाल फाइल्स’

Published on

बीरेंद्र कुमार झा –

चर्चित फिल्म ‘ द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के एक बयान से पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल आ सकता है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 400 मिनी पाकिस्तान है।वही शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ‘ कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर’ बंगाल फाइल्स’ फिल्म भी बनेगी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें ऐसा आश्वासन दिया है। दोनों ने कहा है कि अब ‘ बंगाल फाइल्स’ फिल्म भी बनेगी।

शुभेंदु अधिकारी बोले विवेक बनाएंगे ‘बंगाल फाइल्स’

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने भी उन्हेंआश्वासन दिया है कि वह ‘ बंगाल फाइल्स’ बनाएंगे और अब वे उसी दिशा में काम करेंगे। विवेक अग्निहोत्री एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कोलकाता आए थे। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अपनी योजना के बारे में बताया था। विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की तुलना मिनी कश्मीर से भी की। उन्होंने कहा कि बंगाल के कश्मीर बनने से पहले यह काम जरूर पूरा हो जाना चाहिए।

बंगाल पर फिल्म बनाना चाहते हैं विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने साफ कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि बंगाल पर बनने वाली उनकी फिल्म का मुख्य विषय बंगाल का इतिहास और वर्तमान स्थिति होगी।फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि बंगाल पहले क्या था और अब क्या हो गया है।हालांकि फिल्म का नाम ‘ दिल्ली फाइल्स ‘ है।

1946 के दंगों पर नहीं करने दिया गया काम

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मैंने वर्ष 1946 के दंगों पर काम करने की कोशिश की ,लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया गया।मेरी टीम इंटरव्यू के लिए पश्चिम बंगाल आई थी, लेकिन उन्हें काम करने की अनुमति नहीं थी। विवेक अग्निहोत्री का दावा है कि उस समय बंगाल में जो कुछ हुआ, उसके कुछ चश्मदीद गवाह अभी भी जीवित हैं ।उन्होंने उनसे पूछताछ के लिए एक टीम भेजी,लेकिन इसे कोई सफलता नहीं मिली।हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि कोई भी ताकत मुझे इस फिल्म को बनाने से नहीं रोक सकती।

कोलकाता के लिए मन में है जुनून

विवेक अग्निहोत्री ने अपने भाषण में कोलकाता के लिए अपने जुनून के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता और मां की शादी कोलकाता में हुई थी। सोमवार 13 मार्च को शादी की सालगिरह है।इस सिलसिले में वह अपने मां से सुनी कोलकाता की कहानी सुनाने लगे। उस संदर्भ में उन्होंने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय में उनकी पहली फिल्म ‘ बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ दिखाते समय उन पर हमला किया गया था।

गोपाल पंथा को भूल गए हैं लोग

विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की संस्कृति का वर्णन करने के लिए रविंद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कई लोग गोपाल पंखा का नाम भूल रहे हैं ।लेकिन फिल्म दिल्ली फाइल्स में कोलकाता की कहानी सुनाते वक्त वे गोपाल पंथा की कहानी भी रखेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में करीब 400 मिनी पाकिस्तान है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...