Homeदेशगुजरात में दिवाली की रात दो गुटों में हिंसक झड़प, स्ट्रीट लाइट...

गुजरात में दिवाली की रात दो गुटों में हिंसक झड़प, स्ट्रीट लाइट बंद करके फेंके गए पेट्रोल बम

Published on

अहमदाबाद: गु​जरात के वड़ोदरा में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पटाखा जलाने को लेकर हुए इस विवाद में देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर पथराव करने लगे। थोड़ी ही देर में हालत इतने खराब हो गए कि भीड़ दुकानों और वाहनों में आगजनी करने लगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पेट्रोल बम से भी हमले किया। मंगलवार सुबह तक पुलिस कम से कम एक दर्जन दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

करीब एक दर्जन लोग घायल

इस वारदात में करीब दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक घायलों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात के दौरान पेट्रोल बमों से भी हमले हुए हैं। वहीं भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी है। दमकल विभाग की टीम ने पूरी रात अभियान चलाकर आग पर काबू किया और राहत कार्य किया।

हिंसा के सही कारणों का अभी पता नहीं: पुलिस उपायुक्त

वडोदरा के पुलिस उपायुक्त यशपाल जगनिया ने कहा, “हिंसा के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, शहर भर के कर्मियों को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। घर की छत से पुलिस पर पेट्रोल बम फेंका गया, इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।”

दंगाइयों ने झड़प शुरू होने से पहले काटी स्ट्रीट लाइट

अधिकारियों ने कहा कि झड़प शुरू होने से पहले स्ट्रीट लाइट काट दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के दंगाइयों ने पथराव करना शुरू कर दिया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this