बिहार के सासाराम ,नालंदा में भड़की हिंसा से तनाव , बम धमाके में पांच लोग घायल

0
189


न्यूज़ डेस्क

रामनवमी के दौरान बिहार में भड़की हिंसा से अभी भी भारी तनाव जारी है। शनिवार को जिले के शेरगंज इलाके में फिर से बम धमाके हुए जिसमे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नालंदा में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में शनिवार को दो गुट आमने-सामने आए गए। इस दौरान 12 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही सभी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।
बिहारशरीफ में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है, जबकि 144 पहले से लागू है। इसको लेकर पूरे शहर को जानकारी दी जा रही है। पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। रैपिड एक्शन फोर्स को भी शहर में उतरा गया है।
इन सबके बीच देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे हैं। वो रविवार सुबह 11:30 बजे दीघा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नवादा जाएंगे। वहां से लौटने के बाद वो दिल्ली लौट जाएंगे। गृह मंत्री एसएसबी के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई थी, फिर नालंदा भी सुलग उठा. हिंसक झड़पों के बाद धारा 144 लागू होने के कारण शाह का बिहार के रोहतास में सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया है।
हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में क्या हो रहा है, सीएम नीतीश कुमार को मालूम ही नहीं है। पुलिस फ्लैग मार्च कर रही और अधिकारी झूठ बोल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here