मणिपुर में फिर हिंसा ,कांग्रेस ने कहा नागा समुदाय के शामिल होने से बढ़ेगी परेशानी !

0
170


न्यूज़ डेस्क 

यह गजब का देश है। एक तरफ मणिपुर जल रहा है और हर दिन वहाँ हिंसक घटनाये हो रही है और दूसरी तरफ केंद्र की सरकार मणिपुर की चिंता से दूर राजनीतिक दाव खेलने में जुटी है ताकि आगामी चुनाव में उसे कोई शिकस्त नहीं  मिले। मणिपुर में बीजेपी की सरकार और लेकिन वह सरकार मणिपुर को शांत रखने में बुरी तरह से फेल हो चुकी है और केंद्र की मोदी सरकार सेना के हवाले मणिपुर को करके व्हूप बैठ गई है।      
          मणिपुर में दो और लोगों की हत्या के बाद कांग्रेस ने आज सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के बीच हिंसा अनियंत्रित रूप से जारी है और ताजा हिंसा अधिक चिंताजनक है क्योंकि इसमें नाागा समुदाय के भी शामिल हाेे जाने की आशंका है।”
              कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पीएम मोदी की रहस्यमयी चुप्पी, गृह मंत्री (अमित शाह) की पूर्ण निष्क्रियता और बीजेपी सीएम एन बीरेन सिंह की मिलीभगत के बीच मणिपुर में हिंसा अनियंत्रित रूप से जारी है।”
                उन्होंने कहा, “भारत सरकार ने समाधान खोजने या समुदायों के बीच की दरार को ठीक करने की परवाह किए बिना, मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया है। हिंसा की नवीनतम घटनाएं और भी चिंताजनक हैं क्योंकि इसमें नागा समुदाय के भी शामिल हाेेेने की आशंका है।”
               सुरजेवाला ने यह भी कहा कि हिंसा में अब तक लगभग 130 लोग मारे गए, 1,000 घायल हुए, 70,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। राज्यसभा सांसद ने कहा, “लेकिन किसी को परवाह नहीं है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, पीएम मोदी को कार्रवाई करने का समय आ गया है।”
              उनकी यह टिप्पणी मणिपुर में दो और लोगों की हत्या के एक दिन बाद आई है। गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई को जातीय संघर्ष भड़क उठा और तब से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया है और मुख्यमंत्री को तत्काल हटाने की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here