वोटिंग से पहले नंदीग्राम में तृणमूल और बीजेपी के बीच झड़प, 1 की मौत, कई घायल

0
43

पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।यहां पंचायत चुनाव से लेकर विधान सभा और लोकसभा तक सभी स्तरों के चुनाव में हिंसा का होना आम बात है।हिंसा का यह दौर कभी चुनाव के पहले तो कभी चुनाव के दिन और कभी कभी चुनाव के बाद भी देखने को मिल जाता है।ताजा मामले में बंगाल में छठे दौर की वोटिंग से पहले नंदीग्राम में हंगामा शुरु हो गया, जिसमें एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई।इसके अलावा इस हिंसा में कम से कम 8 लोग घायल हो गए है। नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल पर लगाया गया गई। घटना बुधवार रात सोनाचूरा इलाके में हुई। हमले में कई बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है।इस घटना को लेकर पूरे नंदीग्राम में तनाव फैल गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है मामला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक चुनाव प्रचार के आखिरी चरण के दौरान रात में बीजेपी कार्यकर्ता-समर्थक सोनाचूड़ा के मनसापुकुर बाजार इलाके की रखवाली कर रहे थे आरोप है कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।कथित तौर पर बदमाशों ने रतिबाला नाम की बीजेपी कार्यकर्ता को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया।वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी।अपनी मां को बचाने के प्रयास में रतिबाला का बेटा संजय अद्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

नंदीग्राम में तनाव का माहौल

हिंसा की इस घटना के बाद से नंदीग्राम में तनाव का माहौल है।चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश वहां से भाग गए। स्थानीय लोग तुरंत रतिबाला और अन्य को नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने रतिबाला को मृत घोषित कर दिया।रतिबाला के बेटे की हालत नाजुक हो जाने के कारण उसे कलकत्ता स्थानांतरित कर दिया गया।इसके अलावा खबर है कि इस घटना में घायल हुए करीब 7 बीजेपी कार्यकर्ताओं का नंदीग्राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

बीजेपी ने तृणमूल पर लगाया आरोप

इस घटना को लेकर नंदीग्राम के बीजेपी नेता मेघनाद पाल ने कहा कि चुनाव से पहले इलाके में दहशत फैलाने के लिए तृणमूल ने यह हमला किया है।बुधवार को अभिषेक बनर्जी नंदीग्राम में सभा करने पहुंचे थे। उनकी सभा के कुछ ही घंटों के भीतर जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, वह घृणित है।मैं इस हमले में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग करता हूं।

तृणमूल का दावा है कि बीजेपी की अंदरूनी कलह के कारण घटी घटना

हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी तृणमूल ने नहीं ली है। तृणमूल के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह हमला बीजेपी की अंदरूनी कलह के कारण हुआ है। गौरतलब है कि नंदीग्राम चुनाव से पहले नंदीग्राम गर्म हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here