Homeदेशउपराष्ट्रपति धनकड़ ने कहा -हरदम राष्ट्रविरोधी बातें करने वालों से सावधान रहें...

उपराष्ट्रपति धनकड़ ने कहा -हरदम राष्ट्रविरोधी बातें करने वालों से सावधान रहें युवा

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को युवाओं से राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखने और ऐसे तत्वों से सावधान रहने को कहा जो हमेशा भारत विरोधी कहानियां गढ़ने और फैलाने में लगे रहते हैं और इस काम से उनका मन नहीं ऊबता।

 धनखड़ राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय के 100वें वार्षिक दीक्षांत समोरोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि विकसित भारत की राह की सफलता की कुंजी देश की युवा पीढ़ी के हाथ में है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के युवाओं को न केवल अपने लिए बल्कि देश और पूरी दुनिया के लिए अपनी विशिष्ट छाप छोड़नी है क्यों कि ‘हम वसुधैव कुटुंब’ की अवधारणा में विश्वास रखते हैं।

 धनखड़ ने युवा छात्र-छात्राओं को विकसित भारत की मैराथन यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनसे राष्ट्र विरोध में लगे, और राष्ट्र सेवा की बात आने पर अराजकता फैलाने में लगे लोगों के प्रति हमेशा सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा, “आप उन लोगों से सावधान रहें जिनकी राष्ट्र विरोधी बातें फैलाने की भूख कभी शांत नहीं होती। उन लोगों से सावधान रहें जो हमारी तेजी से हो रही आर्थिक वृद्धि और विकासात्मक उत्थान को शुतुर्मुग की तरह देखना ही नहीं चाहते। उन लोगों से सावधान रहें जो राष्ट्र की सेवा की बात आने पर अराजकता फैलाते हैं।”

उन्होंने युवावों को राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखने की अपील करते हुए कहा,“मैं आपसे अपील करता हूं कि राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखें, इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता । हमारे राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं हो सकती। इसे दिन-रात शत-प्रतिशत बनाए रखना होगा।”
 धनखड़ ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र युवाओं की हिस्सेदारी बड़ी और बहुमूल्य है। युवाओं का दायित्व है कि वे उन उन सभी लोगों को बेअसर करें जो रणनीतिक तरीके से हमारी राष्ट्रीय छवि को धूमिल करने और हमारे संवैधानिक संस्थानों को कलंकित करने में लगे हुए हैं।”

उपराष्ट्रपति ने डिजिटल भुगतान, अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों में भारत की प्रगति की छाप का उल्लेख करते हुए कहा कि आज अमेरिका, यूरोप और सिंगापुर जैसे देश भारत के साथ अंतरिक्ष उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। वे हमारी क्षमताओं पर अब भरोसा कर रहे हैं। श्री धनखड़ ने कहा,“ जरा भारत की यात्रा को देखिए। समय-समय पर साइकिल पर रॉकेट के पुर्जे ले जाने से लेकर अब दुनिया के लिए उपग्रह छोड़ने तक, हमने सपने देखने का साहस किया है, और हमने असंभव को हासिल किया है।”

उन्होंने कहा, “याद रखें, आप सभी भारत एट 2047 की मैराथन यात्रा में एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसकी सफलता आपके कंधों पर है, मुझे पूरी आशा, आशावाद और विश्वास है। राष्ट्र सफल होगा क्योंकि आप असफल होने का जोखिम नहीं उठा सकते। आप न केवल अपनी नियति के निर्माता हैं, बल्कि हमारे साझा भविष्य के भी निर्माता हैं।”

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...