Homeदेशवीएचपी ने मुसलमानों की जनसंख्या पर जताई चिंता

वीएचपी ने मुसलमानों की जनसंख्या पर जताई चिंता

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

विश्व हिंदू परिषद ने मुसलमानों पर उनकी जनसंख्या को लेकर एक बार फिर से हमला बोला है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने गुरुवार को बागपत जिला में एक कार्यक्रम में बयान दिया कि मुसलमानों में जनसंख्या लगातार तेज हो रही है। दूसरे मजहबों की तुलना में मुसलमानों की जनसंख्यों वृद्धि दर से देश में जनसंख्ययुकीय असंतुलन बढ़ रहा है।इस बिगड़े असंतुलन को नियंत्रित करने के लिए सरकार जो प्रयास कर रही है ,विश्व हिंदू परिषद उससे से संतुष्ट हैं । विश्व हिंदू परिषद नेता इससे पहले भी अवैध धर्मांतरण को राष्ट्रीय अभिशाप बता चुके हैं ।अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए ये केंद्रीय कानून की वकालत करते रहे हैं।

जनसंख्या बढ़ने के कई कारण बताएं

गुरुवार को बागपत में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद विश्व हिंदू परिषद नेता आलोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए जनसंख्या बढ़ने के कई कारणों का जिक्र किया। उनका कहना था कि एक खास मजहब के लोग जल्दी जल्दी शादी कर रहे हैं, जिससे उनके बच्चे भी अधिक हो रहे हैं। धर्मांतरण और घुसपैठ भी इनकी जनसंख्या को बढ़ा रही है। इससे समाज का ताना-बाना बिगड़ने का डर लगा हुआ है । यह समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। अदालत में विचाराधीन ज्ञानवापी और मथुरा के मामलों पर भी निगाह रखी जा रही है, विश्व हिंदू परिषद ने फाइलों को देखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम की की तारीफ

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बनने से घुसपैठ पर विराम लग गया है। अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने जो कानून बनाए हैं, उनका असर दिख रहा है। देश को एक जनसंख्या नीति लानी चाहिए। मुसलमानों को छोड़कर हिंदू, ईसाई ,जैन ,बौद्ध और सिख धर्म में जनसंख्या की वृद्धि की दर कम हुई है। लेकिन मुसलमानों में जनसंख्या सर्वाधिक है ।अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले धर्म के लोगों को इसमें कमी लाने की जरूरत है।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this