Homeदेशदिग्गज बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन ,बीजेपी में शोक

दिग्गज बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन ,बीजेपी में शोक

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। 67 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था और उनका राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश में ही शुरू हुआ था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले प्रभात झा राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा में अपना योगदान दे चुके हैं।

प्रभात झा  भाजपा के कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका भी उन्होंने निभाई। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ थी। उनके परिवार में दो बेटे हैं एक का नाम अयत्न और तुष्मुल झा हैं।

प्रभात झा के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार के मंत्रियों ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा है कि प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट संदेश में कहा है कि प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लोक कल्याम और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव  ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मोहन यादव ने ट्वीट संदेश में कहा है कि भाजपा मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्य सीनियर नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस बीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। यादव ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रभात झा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जीतू पटवारी ने ट्वीट पर कहा है कि आदरणीय प्रभात झा का संपूर्ण जीवन समाज सेवा हेतु समर्पित रहा। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दैं।

Latest articles

इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से सुर्खियों में आए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी...

मंडियों में किसानों को एमएसपी से भी कम मिल रहा फसलों का दाम

देश के किसानों को कृषि मंडियों में उनकी फसलों का दाम सरकार की ओर...

राजस्थान के पालना में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- 22 अप्रैल का जवाब 22 मिनट में दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,खोखले भाषण देना बंद कीजिए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने...

More like this

इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से सुर्खियों में आए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी...

मंडियों में किसानों को एमएसपी से भी कम मिल रहा फसलों का दाम

देश के किसानों को कृषि मंडियों में उनकी फसलों का दाम सरकार की ओर...

राजस्थान के पालना में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- 22 अप्रैल का जवाब 22 मिनट में दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले...