विकास कुमार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन में 40 मजदूर फंस गए हैं। टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। घटना स्थल पर ऑगर ड्रिलिंग मशीन भी मंगाई गई है,यह मशीन मलबे में नौ सौ मिलीमीटर स्टील पाइप लगाएगी। इस पाइप के जरिए सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना जाएगा। वहीं सुरंग में ऊपर से लगातार गिर रही मिट्टी से बचाव अभियान में रुकावट पैदा हो रही है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद कर्नल रिटायर्ड संदीप सुदेहरा ने बताया कि सभी मजदूर अभी तक सुरक्षित हैं।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालना सरकार की प्राथमिकता है। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।उम्मीद है कि ये अभियान सफल होगा और टनल से सारे मजदूर सुरक्षित निकाले जा सकेंगे।