Homeदेशउत्तरकाशी टनल केस : बीजेपी ने किया रैट माइनर्स को सम्मानित 

उत्तरकाशी टनल केस : बीजेपी ने किया रैट माइनर्स को सम्मानित 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उत्तरकाशी टनल में फंसे सभी मजदूर तो  बाहर  निकल गए हैं लेकिन उन मजदूरों को बाहर निकालने  में अहम् भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स की भूमिका को लेकर बीजेपी उन्हें सम्मानित भी कर रही है। इस अभियान में दिल्ली के रैट माइनर्स को बीजेपी ने सम्मानित किया है।
          बीजेपी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में रहने वाले इन 6 रैट माइनर्स की भूमिका की सराहना करते हुए उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने में इनके योगदान की जमकर तारीफ की और 25 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा भी की।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में रहने वाले 12 रैट माइनर्स में से 6 को सम्मानित किया, जिन्होंने उत्तराखंड की सुरंग दुर्घटना में फंसे 41 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचदेवा और तिवारी ने प्रत्येक को 25 हजार रुपए के नकद की इनाम की घोषणा की।         
      दिल्ली के 6 रैट माइनर्स- वकील हसन, मुन्ना क़ुरैशी, राशिद अंसारी, नसीम मलिक, इरशाद अंसारी और फ़िरोज़ क़ुरैशी में से प्रत्येक को यह इनामी राशि दी गई। सचदेवा ने कहा कि 41 जिंदगियों को बचाने में तेजी से काम करने के लिए राष्ट्र इन रैट माइनर्स का हमेशा आभारी रहेगा, जो काम अंतर्राष्ट्रीय मशीनें नहीं कर सकीं, उसे रैट माइनर्स ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से हासिल कर लिया।
          तिवारी ने कहा कि हम रैट माइनर्स की वीरता को सलाम करते हैं, जिसकी कोई तुलना नहीं है और आज हमने उन्हें जो नकद पुरस्कार दिया है, वह उनके साहस और पराक्रम की सराहना करने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। रैट माइनर वकील हसन ने कहा कि उत्तराखंड टनल हादसे के लिए की गई राहत व्यवस्था सर्वोत्तम थी, मांगते ही उपकरण उपलब्ध कराए जाते थे और उन्होंने ऐसी सरकारी व्यवस्था कभी नही देखी थी।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this