Homeदेशउत्तराखंड: जोशीमठ भू-धंसाव मामला,प्रभावित परिवारों की मिलेगी आर्थिक मदद, CM धामी ने...

उत्तराखंड: जोशीमठ भू-धंसाव मामला,प्रभावित परिवारों की मिलेगी आर्थिक मदद, CM धामी ने की उच्च स्तरीय बैठक

Published on

देहरादून: उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने की घटनाओं और घरों में दरार की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस बीच जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों के लिए चमोली के जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि जिन लोगों के घर खतरे की जद में हैं या रहने योग्य नहीं हैं, उन्हें अगले 6 महीने तक किराए के मकान में रहने के लिए 4000 रुपये प्रति परिवार सहायता दी जाएगी। प्रभावितों को यह मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से से दी जाएगी।

सीएम धामी ने दिया अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिया है कि तत्काल सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाया जाए। उन्होंने जोशीमठ में सेक्टर और जोनल वार योजना बनाने का निर्देश देने के साथ ही तत्काल डेंजर जोन को खाली कराने को भी कहा है। उन्होंने जल्द से जल्द आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया है।

राज्य सचिवालय में की उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में दरार के संबंध में राज्य सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा- निकट भविष्य में पुनर्वास की क्या नीति होगी उन पहलुओं पर बात हुई। लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। जान माल की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। हम अध्ययन भी कर रहें हैं कि पानी का रिसाव कहां से हो रहा है। विभिन्न संस्थानों की मदद ली जा रही है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this