देता था डेढ़ किलो अनाज लेकिन पर्चा निकलता था 15 किलो अनाज का

0
134

रांची (बीरेंद्र कुमार): झारखंड में पीडीएस के तहत लोगों को दी जाने वाले अनाज के मामले में अक्सर गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती है। लेकिन मांडर प्रखंड के पचपदा गांव में इससे जुड़ा मामला बिल्कुल अनोखा है। यहां डीलर दासू भगत कार्ड धारियों के बीच 3 माह का खाद्यान्न का चावल के रूप में बांट रहा था। डीलर कार्डधारकों को मात्र डेढ़ किलो चावल दे रहा था,लेकिन उसके ई पॉश मशीन से पर्चा पंद्रह किलो का निकल रहा था। डीलर द्वारा इतने कम अनाज देने पर कार्डधारी उससे ई पॉश का पर्चा मांगते तो वह उसे भी नहीं देता था।

कार्डधारकों के हंगामें के बाद डीलर फरार

डीलर की इस हरकत से कार्डधारी काफी खफा हो गए और वहां हंगामा करने लगे। बढ़ते हंगामा को देखकर डीलर वहां से फरार हो गया। हंगामा को देखते हुए पंचायत का मुखिया वहां पहुंचा तो कार्डधारियों ने उन्हें बताया कि ई पास मशीन में अंगूठा लगाने के बाद उसमें से 15 किलो का पर्चा निकल रहा था। डीलर इस पर्चे को ग्रामीणों को नहीं देकर अपने पास रख रहा था और सिर्फ डेढ़ किलो अनाज दे रहा था।

पीडीएस में धांधली रोकने के लिए उपयोग में लायी जाती है ई पॉश मशीन

पीडीएस के डीलर मनमानी ना कर सके और राशन कार्ड धारियों को सही मात्रा में अनाज मिले इसके लिए झारखंड में डीलरों के लिए ई पास मशीन का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन अभी पोस मशीन से भी छेड़छाड़ हो रही है राशन कार्ड धारियों को कम अनाज देकर उससे कहीं अधिक अनाज देने की रसीद ई पोस मशीन से निकलवा रहा है डीलर।

कार्डधारियों ने की बीएसओ से शिकायत

इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और पीडीएस डीलर के विरुद्ध मांडर के बीएसओ को डीलर की इस धांधली को लेकर ज्ञापन दिया। अब यह बीएसओ के ऊपर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार से राशन कार्ड धारियों को उचित मात्रा में राशन उपलब्ध करवाये है, और ईपास मशीन से छेड़खानी करने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here