Homeदेशजनता दल यूनाइटेड के सम्मान समारोह में बवाल,आपस में भिड़े छात्र नेता

जनता दल यूनाइटेड के सम्मान समारोह में बवाल,आपस में भिड़े छात्र नेता

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवारों की शानदार जीत को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान जेडीयू के छात्र नेता आपस में ही भिड़ गए। जनता दल यूनाइटेड के छात्र नेताओं के बीच का यह बवाल इतना बढ़ गया कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को खुद इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। तब कब कहीं जाकर यह विवाद शांत हुआ।

क्या था विवाद की वजह

दरअसल यह विवाद एक छात्र को लेकर हुआ, जनता दल यूनाइटेड के कुछ छात्रों ने यह आरोप लगाया कि मंच पर बैठा एक छात्र एबीवीपी के लिए छात्र संघ चुनाव के दौरान काम कर रहा था। वे उस छात्र नेता को मंच से उतारने की मांग कर रहे थे। इस आरोप से मंच से नीचे बैठे उसके समर्थक भड़क गए, और फिर दोनों गुट आमने-सामने हो गए और एक दूसरे को देख लेने की बात करने लगे।

ललन सिंह ने कराया मामला शांत

मामला के बढ़ने पर ललन सिंह ने पहले स्टेज से उनको शांत होने की हिदायत दी, लेकिन माहौल को गर्म होता देख वह मंच से नीचे उतरे और हंगामा कर रहे छात्रों को समझाया और समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this