Homeदेशसमाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी की तलाश में जुटी यूपी पुलिस,अग्रिम जमानत...

समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी की तलाश में जुटी यूपी पुलिस,अग्रिम जमानत याचिका दाखिल

Published on

लखनऊ (बीरेंद्र कुमार): एक महिला के घर में आगजनी की घटना को लेकर आरोपी समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। जबकि पुलिस की टीम महिला के घर आगजनी की घटना में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान की तलाश में जुट गई है।

विधायक इरफान सोलंकी पर क्या है आरोप ?

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान के खिलाफ एक महिला के घर में आग लगा देने का आरोप है। 8 नवंबर को जाजमऊ थाना क्षेत्र के केडीए कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने विधायक इरफान सोलंकी और इसके भाई रिजवान के खिलाफ अपने घर में आगजनी करने को लेकर एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से पुलिस विधायक और उसके भाई को तलाश रही है। इस मामले में विधायक की पत्नी का दावा है कि नजीर फातिमा के घर आग पटाखे और उसके चिंगारी से लगे हैं।

पुलिस की 5 टीम कर रही है विधायक और उसके भाई की तलाश

पुलिस ने इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने 60 पुलिसकर्मियों की 5 टीम बनाई है जो जगह-जगह जाकर विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अगर 1 महीने के अंदर यह दोनों पकड़ में नहीं आते हैं तो फिर कुर्की की कार्रवाई आगे शुरू की करवाई की जाएगी।

अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल

एक महिला के घर में आग लगा देने के आरोपी विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इसके लिए 25 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की है। विधायक के वकील नरेश त्रिपाठी के अनुसार विधायक और उसके भाई को झूठा मुकदाने में फंसाया जा रहा है। जमानत याचिका में कहा गया है कि महिला का आरोप है कि 7 नवंबर को वह पूरे परिवार के साथ शादी में गई थी। रात को जब वह परिवार के साथ लौटकर घर आई तो देखा कि घर में आग लगी हुई थी,जबकि विधायक इरफान सोलंकी राजगीर रोड स्थित अपने कार्यालय में थे।

समाजवादी पार्टी का आरोप

पुलिस द्वारा जगह-जगह पर गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाए जाने के बावजूद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान की गिरफ्त में नहीं आने को लेकर समाजवादी पार्टी का अपना तर्क है। समाजवादी पार्टी का कहना है उत्तर प्रदेश की पुलिस ने जिस प्रकार विकास दुबे के मामले में गिरफ्तारी के बाद झूठा एनकाउंटर बता कर उसकी हत्या कर दी थी, वैसे ही वह समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान के साथ भी कर सकती हैं। इस डर की वजह से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई इस समय छुप-छुपकर चल रहे हैं। जब तक उनके अग्रिम जमानत की अर्जी पर कोई फैसला नहीं आ जाता है तब तक वह पुलिस से छिपकर ही रहेंगे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...