Homeदेशयूपी सरकार ने जारी की निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों की सूची 

यूपी सरकार ने जारी की निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों की सूची 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने उसी कड़ी में निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों की सूची जारी कर दी है। निकाय चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं का आरक्षण तय कर दिया गया है। इसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि कौन सी सीट से कौन सा वर्ग खड़ा हो सकता है।
             निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी करते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, जिनमें 760 निकायों में चुनाव होगा। इसमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 और शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण सूची पर 6 अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
              उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची के अनुसार, महिलाओं के लिए कुल 288, एससी वर्ग के लिए कुल 110, एसटी वर्ग के लिए कुल 2 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं ओबीसी की कुल 205 सीटें हैं। ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थीं और अभी भी हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर इस बार नगर निगम की सीटों में छह परिवर्तन हुए हैं।
                यूपी की 760 नगर निकायों के लिए मेयर, नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद सीटों के लिए पिछले साल दिसंबर में ही चुनाव होना था। सरकार ने निकाय चुनाव के लिए आरक्षण भी जारी कर दिया था, लेकिन आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में मामला चला गया। हाईकोर्ट ने बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने का आदेश दिया तो यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी सरकार ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय ओबीसी आयोग का गठन किया, जिसने अपनी सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपी है, जिसे कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है और चुनाव को हरी झंडी दे दी है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this