Homeदेशआज रात भारतीयों को लेने इसराइल जाएगा विमान: विदेश मंत्रालय

आज रात भारतीयों को लेने इसराइल जाएगा विमान: विदेश मंत्रालय

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पहले चार्ट उड़ान आज रात तेल अवीव पहुंचेगी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है। यह उन भारतीय नागरिकों की सुविधा के लिए है, जो इजराइल से वापस आना चाहते हैं। इजरायल और हमास में चल रही जंग के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित किया।ऑपरेशन अजय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चार्टर उड़ान आज देर शाम तेल अवीव पहुंचेगी। इसमें 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है।अरिंदम बागची ने भारत के पास सभी विकल्प खुले होने की बात कही।निकासी में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस फ्लाइट के कल सुबह भारत लौटने की संभावना है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया था एलान

बीते रोज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन अजय के बारे में ऐलान किया था। उन्होंने कहा था ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों को इसराइल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं।

इजरायल – हमास युद्ध में कोई भारतीय हताहत नहीं

इजराइल में हमास के हमले में घायल हुए केरल की महिला पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदंम बागची ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी है।वह अस्पताल में है।उनकी हालत में सुधार हो रहा है।अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना सार्वभौमिक दायित्व

विदेश मंत्रालय ने कहा कि लगभग 18,000 भारतीय इजराइल में है।वहां संघर्ष चल रहा है और यह चिंता का विषय है।भारतीयों को मिशन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। अरिंदम बागची ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना सार्वभौमिक दायित्व है।आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ना भी एक वैश्विक जिम्मेदारी है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this