Homeदेशझारखंड: कांग्रेस के दो विधायकों के पास मिला 100 करोड़ रुपए का...

झारखंड: कांग्रेस के दो विधायकों के पास मिला 100 करोड़ रुपए का कालाधन, IT ने किया बड़ा खुलासा

Published on

रांची: झारखंड में कांग्रेस के दो विधायकों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ-साथ आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के ‘बेहिसाब’ लेनदेन और निवेश का भी पता लगाया है।

दो करोड़ की नकदी भी बरामद

आयकर विभाग ने कहा, तलाशी के दौरान 2 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी जब्त की गई। 16 बैंक लॉकरों पर रोक लगाई गई। अब तक की तलाशी में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन / निवेश का पता चला है।

कांग्रेस के इन दो विधायकों के पास मिला कालेधन की अकूत संपत्ति

दोनों विधायकों की पहचान कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के रूप में की गई है। बता दें कि इस मामले में बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह ने भी छापेमारी के दिन मीडिया को जानकारी दी थी और बताया था कि उन्होंने जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग दिया है। वहीं दूसरे विधायक प्रदीप यादव झारखंड के पोड़ैयाहाट सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुरानी पार्टी जेवीएमपी से विवाद के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

आयकर विभाग ने 50 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी

आयकर विभाग ने रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, पटना, गुरुग्राम व कोलकाता में स्थित 50 से अधिक परिसरों में तलाशी ली गई।तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this