बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन से पहले वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेत्री उमा भारती ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हाल में पारित महिला आरक्षण विधेयक में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोटा तय करने के बारे में सकारात्मक संकेत देंगे।
उमा भारती ने महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी कोटा शामिल नहीं करने पर व्यक्त की थी निराशा
पिछले हफ्ते की शुरुआत में उमा भारती ने लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान करने वाले संवैधानिक संशोधन विधेयक में ओबीसी कोटा शामिल नहीं करने पर निराशा व्यक्त की थी।
उमा भारती ने पीएम मोदी को बताया गरीबों का मसीहा
उमा भारती ने प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे से कुछ घंटे पहले सोमवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भोपाल की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। वह गरीबों और पिछड़ों के मसीहा है। मुझे यकीन है कि वह महिलाओं के लिए ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देंगे। मोदी यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक को संबोधित करेंगे।
राजनीति छोड़ने की खबर पर उमा भारती ने दिया बड़ा बयान
उमा भारती ने पिछले हफ्ते कहा था वह इस बात से की महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास किया गया, लेकिन कुछ हद तक निराशा महसूस कर रही हूं क्योंकि इसमें ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है। विभिन्न मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करती रही वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने इस बात से इनकार किया था कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी है। उन्होंने सागर जिला में एक रैली में कहा था कि मैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था क्योंकि मुझे काम करते हुए कई साल हो गए थे। मैंने 5 साल का ब्रेक लेने के बारे में सोचा तो लोगों को लगा कि मैंने राजनीति छोड़ दी है। मैं कहते-कहते थक गया हूं कि मैंने राजनीति नहीं छोड़ी है। उमा भारती आखिरी बार उत्तर प्रदेश के झांसी से लोकसभा सदस्य चुनी गई थी।
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराज हुई थी उमा भारती
इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिसे 3 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा शुरू किया गया था। उमा भारती ने मध्य प्रदेश में कड़ी शराब नीति की मांग को लेकर एक अभियान भी चलाया था और कथित तौर पर विरोध स्वरूप कुछ दुकानों पर पथराव किया था।वह शराब नीति में संशोधन की मांग को लेकर वह एक मंदिर में भी रुकी थी।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने वाला है।

