UIDAI का बड़ा अपडेट! mAadhaar की जगह अब नया Aadhaar App करेगा एंट्री

0
33

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 30 जून से आधार से जुड़ी मोबाइल सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब पुराने mAadhaar ऐप की जगह नया आधार ऐप लोगों के लिए मुख्य प्लेटफॉर्म बनेगा।इस नए ऐप का मकसद आधार से जुड़े कामों को आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र न जाना पड़े।

UIDAI के मुताबिक, लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में इस ऐप को 3.1 करोड़ (31 मिलियन) से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं।वहीं, करीब 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर अपडेट किया है और 8.5 लाख यूजर्स ने पता (Address) अपडेट करने की सुविधा का इस्तेमाल किया है।

नया आधार ऐप पहले के mAadhaar ऐप की तुलना में कई नए फीचर्स लेकर आया है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।
इस नए आधार एप से निम्न सुविधाओं का लाभ घर बैठे उठाया जा सकता है:-

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करना।
आधार में पता (Address) अपडेट करना।
e-Aadhaar डाउनलोड करना।
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना।
Aadhaar Seva Kendra की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना और एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करना आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here