समान नागरिक संहिता पर बोले शफीकुररहमान बर्क- ‘मोदी सरकार ने यूसीसी लागू किया तो देश में एकता नहीं झगड़े होंगे’

0
129

विकास कुमार
समान नागरिक संहिता पर सियासी दलों में जुबानी जंग शुरु हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकउर रहमान बर्क ने समान नागरिक संहिता का खुलकर विरोध किया है। बर्क ने कहा कि अगर मोदी सरकार ने यूसीसी लागू किया तो देश में एकता नहीं झगड़े होंगे। बर्क ने कहा कि मोदी जी जो ये कानून ला रहे हैं उसके गंभीर नतीजे उन्हें भुगतने पड़ेंगे।

वहीं विवाद बढ़ता देख उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समान नागरिक संहिता पर पार्टी का पक्ष रखा है। चौधरी ने कहा कि सभी लोगों से बातचीत करके ही सरकार कानून बनाएगी। चौधरी ने कहा कि कॉमन सिविल कोड देश के नागरिकों के हित के लिए है। क्योंकि पूरा देश एक कानून के आधार पर चलना चाहिए।

समान नागरिक संहिता पर मोदी सरकार को सभी वर्गों से खुलकर चर्चा करनी चाहिए। क्योंकि हड़बड़ी में इसे लागू करने से देश में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here