सुकमा में नक्सलियों से आज तड़के हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेड़ 

0
412


न्यूज़ डेस्क 

छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज फिर से पुलिस और नक्सलियों का आमना -समना हो गए। गोलियाँ चली और दो नक्सली ढेड़ हो गए। हालांकि शुरुआती मुठभेड़ में लगा था कि नक्सली भाग निकलने में सफल हो गए लेकिन बढ़ में जब सर्च लिया गया तो नक्सलियों के दो शव बरामद हुए। दोनों की जब पहचान हुई तो लोगों के होश उड़ गए।  मारे गए नक्सलियों की पहचान 8 लाख के इनामी नक्सली गोलापल्ली एसओएस कमांडर मड़कम एर्रा और 3 लाख की इनामी नक्सली एर्रा की पत्नी पोड़ियाम भीमे के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि मारे गए दोनों नक्सली की पहचान पति -पत्नी के रूप में हुई है। दोनों बेहद खतरनाक थे। इन्होने कई  बड़े बारदातों को अंजाम दिया था।              
  सोमवार सुबह फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग खत्म होने के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक नक्सली कमांडर भी शामिल हैं। मारे गए एलओएस नक्सली कमांडर पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं। यह पूरा ऑपरेशन एसपी सुनील के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भेज्जी और दंतेशपुरम में मुठभेड़ हुई है।            
 इस दौरान ऑटोमेटिक वेपन्स  समेत भारी मात्रा में आईईडी और अन्य सामग्री बरामद किए गए है। नक्सली अरनपुर की तरह बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस ने भेज्जी इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है। बता दें कि सुकमा जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र के तोड़ामरका इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान दो आईईडी बरामद की गई थी।
               गौरतलब है कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में एक बार फिर नक्सलियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इस बीच, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तेलंगाना के चरला थाना क्षेत्र के पुट्टापडू वन क्षेत्र में चल रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली भी ढेर हो गया था। नक्‍सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ के बीच ही छत्तीगसढ़ और तेलंगाना से फोर्स भेजी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्चिंग भी बढ़ दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here