एनडीए का फिर बढ़ सकता है कुनवा,बिहार और यूपी से दो दलों की इंट्री पर चर्चा

0
82

बीरेंद्र कुमार झा

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कुनबा बढ़ा रही है। इसमें अभी 2 और दलों के शामिल होने की संभावना बन रही है ,इनमें से एक पार्टी बिहार से और दूसरी उत्तर प्रदेश से है। बिहार में बीजेपी की चर्चा मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी और उत्तर प्रदेश में महान दल से हो रही है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिहार बीजेपी के दो नेता मुकेश साहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी के साथ बातचीत कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने महान दल से भी संपर्क किया है।

एनडीए में शामिल कई दलों के पास नहिंभाई एक भी सांसद

गौरतलब है कि फिलहाल एनडीए में 38 पार्टियां हैं, लेकिन इनमें से कईयों ने अपनी स्थापना के बाद से एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती है।इनमें 10 पाटिया ऐसी हैं जिन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव ही नहीं लड़ा था। 15 दलों ने चुनाव लड़ने के बावजूद किसी को भी सांसद बनाने में सफलता प्राप्त नहीं की थी।

विपक्षी दलों के गठबंधन ने किया मजबूर

26 विपक्षी दलों ने एक संयुक्त मोर्चे का ऐलान किया। इसके बाद एनडीए का भी विस्तार करने की योजना बनाई गई।इन्हें उम्मीद है की जिस तरह से एनडीए का विस्तार हुआ हो रहा है, वैसे ही 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ेगा और इनके सांसदों की संख्या भी बढ़ेगी।18 जुलाई को बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई थी जिसमें 38 पार्टियों शामिल हुई थी।

पुराने अलग हुए घटक दल से नहीं हो पाया है समझौता

पिछले कुछ सालों में एनडीए के संस्थापक सदस्यों में रहे शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना जैसे दलों ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। शिव सेना में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का एक बड़ा घड़ा बीजेपी के साथ है।वहीं इस वर्ष अकाली दल के भी एनडीए में फिर से शामिल होने की सुगबुगाहट हुई थी लेकिन फिलहाल यह सिर्फ चर्चा तक ही सीमित है। इस बीच जेडीएस के भी एनडीए में शामिल होने की चर्चा हुई, लेकिन इसके भी अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here