हैदराबाद में आज से कांग्रेस वर्किंग कमिटी की दो दिवसीय बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा !

0
127
Hyderabad, Sept 15 (ANI): Hoardings with the images of Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, MP Rahul Gandhi and party president Mallikarjun Kharge seen on the side of a road, in Hyderabad on Friday, a day ahead of the Congress Working Committee (CWC) meeting. (ANI Photo)


न्यूज़ डेस्क 

हैदराबाद में आज से कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। पार्टी के सभी नेता या तो हैदराबाद पहुँच गए हैं या फिर पहुँच रहे हैं। खबर के मुताबिक आज ही सोनिया गाँधी और राहुल गांधी भी हैदराबाद पहुँचने वाले हैं। आज की इस बैठक में पार्टी के कार्यकारिणी से जुड़े लोग तो भाग लेंगे ही कई और कांग्रेस अधिकारियों  को भी इसमें बुलाया गया है। खासकर जिन राज्यों में इस साल चुनाव हैं वहां के अधिकतर नेताओं को इस बैठक में कॉल किया गया है। 
                      बैठक में तेलंगाना समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा होगी। साथ ही इसके लिए रणनीति भी बनाई जाएगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले महीने ही कांग्रेस वर्किंग कमिटी की नई टीम ऐलान किया था। कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है। कांग्रेस कार्यसमिति की इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगीं।
                      बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इसको लेकर बने महागठबंधन इंडिया  को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर हिंसा और जम्मू-कश्मीर में हालात जैसे अहम मुद्दों पर पार्टी केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा करेगी। हैदराबाद में पार्टी रविवार को विजय रैली निकालेगी। इस दौरान तेलंगाना के लिए पांच गारंटियों की घोषणा भी करने वाली है।   
   खबर ये भी कि हैदराबाद की  लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी चर्चा करेगी .जिन राज्यों में उसकी सीधी लड़ाई बीजेपी  वहां किस तरह की रणनीति अपनाई जाय इस पर भी चर्चा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार ,बंगाल और महाराष्ट्र को लेकर भी बात होगी। इन तीन राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर थोड़ी दिक्कत महसूस  .सूत्रों ने यह भी कहा है कि हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर कई तरह के पेंच है लेकिन राहुल गांधी ने साफ़ कर दिया है कि सीट को लेकर बहुत ज्यादा आपसी मनमुटाव करने की जरूरत नहीं है। हमारा मकसद  बीजेपी के खिलाफ लड़ना है और उसे हराना है और यह काम इंडिया मिलकर करेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here