Homeदेशपटना रेल खंड में दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, टला बड़ा रेल...

पटना रेल खंड में दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, टला बड़ा रेल हादसा, स्टेशन पर मचा हड़कंप

Published on

बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा रेल हादसा तब टल गया जब एनटीपीसी से आ रही एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर कपलिंग हुक खुलने से मालगाड़ी के डिब्बे अलग हो गए। जिससे एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कपलिंग हुक अचानक खुल जाने के कारण मालगाड़ी के कुछ डिब्बे इंजन के साथ करीब 100 मीटर आगे निकल गए। जबकि बाकी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर ही खड़े रह गए।यह देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई और राहत कार्य शुरू किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे गार्ड और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे।lकर्मियों ने तुरंत दोनों हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू किया और सफलतापूर्वक कपलिंग को फिर से जोड़ दिया। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित बख्तियारपुर की ओर रवाना किया गया।

घटना के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कपलिंग हुक तकनीकी खराबी के कारण खुला या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई।रेलवे सूत्रों के मुताबिक, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।इस घटना के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों की कपलिंग व्यवस्था की जांच तेज कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this