बीरेंद्र कुमार झा
उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के जख्म अभी पूरी तरह से भरे भी नहीं हैं कि इधर पश्चिम बंगाल से एक और रेल हादसे की खबर सामने आ गई । यह भीषण रेल दुर्घटना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुई है। यह हादसा रविवार सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मालगाड़ियों के आपस में टकरा जाने से यह हादसा हुआ है।गौरतलब है कि इस टक्कर में एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
मालगाड़ी के चालक को आई गंभीर चोट
रविवार हाले सुबह 4:00 बजे के करीब बंगाल के बांकुड़ा में मुंडा स्टेशन पर या दुर्घटना हुआ है इस हादसे में मालगाड़ी के चालक को गंभीर चोट आई है। सूत्रों की माने तो एक मालगाड़ी गोंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही एक दूसरी मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इसके करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर कर इधर-उधर बिखर गए। टक्कर की आवाज सुनते ही कई स्थानीय लोगों भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
अपलाइन को खोलने की कोशिश जारी
हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जान माल के नुकसान का कोई खबर अभी तक नहीं मिला है।रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मालगाड़ियां खाली थी। हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में आला अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस घटना की वजह से आद्रा मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित हुई है।अधिकारी इस हादसे से हुए नुकसान से जल्दी से निपटने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस प्रयास में लगे हुए हैं कि जल्दी से जल्दी अपलाइन को खोल दिया जाए ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसे कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सके।

