Today Weather 10 June 2024: दिल्ली में फिर लौटेगी जानलेवा लू! आज से 4 दिन के लिए हीटवेव का अर्लट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

0
206

Aaj Ka Mausam
देश के दक्षिणी राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के ​मुताबिक अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने 10 जून से 12 जून तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षत्र में 13 जून, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 से 13 जून और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 11-12 जून को गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा।

राजधानी दिल्ली में आज से चार दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक,अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में भी अगले 48 घंटों के दौरान समुद्र में ऊंची लहरों के उठने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर कन्नड़ जिले में 10 जून को भारी से बहुत भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here