Homeदेशआज देश मना रहा है बापू और शास्त्री की जयंती -----

आज देश मना रहा है बापू और शास्त्री की जयंती —–

Published on


न्यूज़ डेस्क 

आज हमारा देश महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को मना रहा है। बापू की यह 154 वी जयंती है जबकि शास्त्री जी की यह 119 जयंती है। पूरा देश आज इन दोनों महान पुरुषों को श्रद्धांजलि दे रहा है।  इस अवसर पर आज राजघाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे, स्पीकर ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम मंत्री बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।               
    पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को याद करते हुए लिखा कि ‘मैं गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को नमन करता हूं उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती हैं। बापू का प्रभाव वैश्विक है। जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और भावना को आगे बढ़ाता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहेंगे।’
                    पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जंयती पर स्मरण। उनकी सादगी और देश के प्रति उनका समर्पण आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उनका जय जवान जय किसान का नारा सभी भारतीयों में उर्जा का संचार करता है। हम सदैव भारत के दृष्टिकोण साकार करने के लिए कार्य करते रहे।
                            वहीं दूसरी ओर आज विपक्ष मुबंई में ‘मैं भी गांधी’ नाम से शांति मार्च निकालेगा जिसमें विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई बड़े नेता शामिल होंगे। टीएमसी आज दो दिनों तक दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। टीएमसी आज महासचिव अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में राजघाट और फिर 3 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है।
                     गांधी जयंती के मौके पर आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम मंत्रियों ने झाड़ू लगाई।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...