Homeदेशआज राहुल गाँधी असम के बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात ,बाढ़ से...

आज राहुल गाँधी असम के बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात ,बाढ़ से 78 लोगों की मौत 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
असम भीषण भीषण बाढ़ की चपेट में है। असम के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से 78 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य भर में कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार को असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर भी जा रहे हैं। मणिपुर जाते समय राहुल असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और रह रहे लोगों से उनका हाल जानेंगे। यहां से राहुल मणिपुर के जिरिबाम पहुंचेंगे।

असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है और करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बता दें कि इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण अबतक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 8 और लोगों की मौत हो गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा गया कि धुबरी और नलबाड़ी में 2-2, कछार,, धेमाजी, गोलपाड़ा और शिवसागर में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। सबसे ज्यादा धुबरी में 754791 लोग प्रभावित हैं। राज्य में 269 राहत शिविरों में 53,689 लोगों ने शरण ले रखी है। 

ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट, धुबरी और तेजपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खोवांग में बुरहीडीहिंग नदी, शिवसागर में दिखौ, नुमालीगढ़ में धनसिरी, नंगलामुराघाट में दिसांग, धरमतुल में कोपिली, गोलकगंज में संकोश, बारपेटा में बेकी, करीमगंज में कुशियारा नदी और बीपी घाट में बराक खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

राहुल गांधी इससे पहले गुजरात में मोरबी हादसे, राजकोट गेमिंग जोन हादसे के पीढ़ितों से मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। राहुल ने हाल ही में हाथरस भगदड़ पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की थी।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this