22 जनवरी को अयोध्या नहीं,लेकिन कोलकाता के कालीघाट जाएंगी ममता बनर्जी

0
186

रामलला मंदिर ट्रस्ट की तरफ से विपक्षी गठबंधन इंडिया के जिन प्रमुख नेताओं को 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आने का निमंत्रण दिया था, उसमें ममता बनर्जी भी प्रमुख थीं। सबसे पहले इन्होंने ही बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से इनकार कर दिया था। इस बीच बीजेपी पूरे जोर-जोर से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 11 दोनों का विशेष अनुष्ठान भी शुरू कर दिया है।देश के विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना और साफ सफाई कर लोगों से रामलला की पूजा करने अयोध्या आने और 22 जनवरी तक अपने मंदिरों की सफाई करने का आह्वान कर रहे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के राजनेताओं को भी अब यह लगने लगा है कि हो ना हो आगामी लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में हिंदुओं का एक बड़ा वोट बैंक बीजेपी के पक्ष में चला जाए और फिर इन लोगों को चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ जाए। इसे देखते हुए अब इन लोगों ने भी सॉफ्ट हिंदुत्व का रुख अपनाना प्रारंभ कर दिया है।इंडिया गठबंधन के एक घटक आम आदमी पार्टी ने तो 16 जनवरी से ही सुंदर कांड पाठ का प्रारंभ कर दिया और अब वह प्रत्येक महीने के पहले मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्र में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेगी।इसके बाद अब इंडिया गठबंधन के एक अन्य घटक दल टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है।आज 16 जनवरी को उन्होंने भी यह घोषणा कर दिया कि 22 जनवरी को जब रामलला का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगा तब ये कोलकाता के कालीघाट स्थित काली मंदिर में जाएंगी।

22 जनवरी को कालीघाट जाकर मां काली का आशीर्वाद लेंगी ममता बनर्जी

बंगाल के मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वह रामलला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर जाकर मां काली का आशीर्वाद लेंगी और इसके बाद वे कोलकाता में एक रैली आयोजित करेंगी।

टीएमसी ब्लॉक स्तर पर आयोजित करेंगी रैली

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मां काली का आशीर्वाद लेने के बाद ममता बनर्जी कोलकाता में सर्वधर्म रैली का आयोजन करेंगी।साथ ही इस दिन टीएमसी पूरे पश्चिम बंगाल में ब्लॉक स्तर पर भी सर्वधर्म रैली का आयोजन करेगी।इस रैली को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि यह रैली सभी धर्म को मानने वाले लोगों के लिए होगी, क्योंकि यह दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का दिन है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में बीजेपी के लगाव को लेकर ममता बनर्जी ने बताया था नौटंकी

हाल ही में बीजेपी पर हमला करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि राम मंदिर उद्घाटन के जरिए लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के द्वारा नौटंकी की जा रही है। उन्होंने कहा था कि मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है। आप चुनाव से पहले नौटंकी कर रहे हैं, इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here