टीएमसी सांसद के बिगड़े बोल, कहा बीजेपी ने राम को बीपीएल के तहत दिया घर

0
100

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। एक तरफ बीजेपी इसकी तैयारी को लेकर जी जान से जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता इसे लेकर तरह-तरह के विवादास्पद बयान दे रहे हैं।इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के सांसद शताब्दी राय का भी एक विवादित बयान सामने आया है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भगवान राम में आस्था रखने वाले लोग उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। बीजेपी ने भी टीएमसी सांसद का कड़ा विरोध किया है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया यह विवादास्पद बयान

तृणमूल सांसद शताब्दी राय ने राम मंदिर को लेकर यह विवादास्पद बयान तब दिया जब सैंथिया स्थित रविंद्र भवन में तृणमूल कांग्रेस का प्रशिक्षण सिविल चल रहा था। इस दौरान सांसद शताब्दी राय ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी के अभियान का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बहुत ताकत है। राम शायद बीपीएल में है। जैसे हम बीपीएल कार्ड पर लोगों को घर दे रहे हैं,वैसे ही बीजेपी वाले भी राम को घर दे रहे हैं। यदि ऐसी बात है तो राम के पुत्र लव और कुश को एक मकान देना ज्यादा श्रेयस्कर होगा।

बीजेपी और टीएमसी में वार पलटवार

तृणमूल सांसद शताब्दी राय के रामलला से जुड़े विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर आक्रामक हो गई।बीजेपी के वीरभूम के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष ध्रुव शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि में वीरभूम के सनातनी समाज के लोगों से कहूंगा कि तृणमूल कांग्रेस वाले जो राम को लेकर इस प्रकार की बातें करते हैं अगर वे वोट मांगने आए तो वह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को झाड़ू लेकर भगा दें। वही शताब्दी राय ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए पत्रकारों के सामने कहा कि यह बात मेरे बारे में नहीं है।यह वही लोग हैं, जो घर-घर जाकर चावल इकट्ठा करते हैं और कहते हैं कि राम का घर बना रहे हैं।इतना अहंकार में कहां से आ रहा है इनमें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here