Homeदेशटीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन हुए सस्पेंड !

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन हुए सस्पेंड !

Published on

न्यूज़ डेस्क
अभी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद से बर्खास्तगी की कहानी संसद से सड़क तक चल ही रही है इसी बीच आज टीएमसी सांसद डेरेक को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। डेरेक को शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए किया गया है। लोकसभा में बुधवार दोपहर हुई सुरक्षा में चूक के बाद आज गुरुवार को एक बार फिर से संसद दोबारा शुरू हुई। आरोप है कि इस दौरान ओ ब्रायन ने राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालना शुरू किया, जिस पर उन्हें सदन से जाने को कहा गया।           
  दरअसल, डेरेक ओब्रायन ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर चर्चा की मांग की थी। लेकिन इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद का नाम लिया और उन्हें तुरंत सदन से बाहर जाने का आदेश दिया। धनखड़ ने कहा, डेरेक को तुरंत सदन छोड़ने के लिए कहा जाता है।
              उनका कहना है कि वह सभापति की अवहेलना करेंगे। डेरेक ओ’ब्रायन का कहना है कि वह नियमों का सम्मान नहीं करेंगे। यह एक गंभीर कदाचार है। यह एक शर्मनाक घटना है। सभापति ने कहा कि सांसद का आचरण ठीक नहीं है।सभापति ने कहा कि डेरेक ओ’ब्रायन नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में आ गए। कल सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर उन्होंने न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि सदन की कार्यवाही में बाधा डाली है।

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this