Homeदेशटिकैत ने कहा स्वामीनाथन को भारत रत्न मिला लेकिन सरकार उनकी रिपोर्ट...

टिकैत ने कहा स्वामीनाथन को भारत रत्न मिला लेकिन सरकार उनकी रिपोर्ट को भी लागू करे 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 मोदी सरकार ने भारत रत्न देने के लिए शुक्रवार को तीन नामों की घोषणा की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पीवी. नरसिम्हा राव के अलावा डॉ. स्वामी नाथन शामिल हैं।चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी।       

उन्होंने कहा कि किसानों की बहुत पुरानी डिमांड थी कि किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। आज वह मांग पूरी हुई। साथ ही डॉ. स्वामी नाथन और पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न दिया गया है।
 टिकैत ने कहा हम भारत सरकार का तहेदिल से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं और डबल शुक्रिया भी अदा कर देंगे। डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू होनी चाहिए, जिसका इंतजार लंबे समय से किसान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में डॉ. स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को कहा था। भाजपा ने देश में अपनी सरकार बनाई। लेकिन आज तक सिफारिश लागू नहीं की गई।

 राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की फसल सस्ते में लूटी जा रही है, दिल्ली में 13 महीने तक किसानों का धरना प्रदर्शन चला, देश में एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लागू होना चाहिए। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, जनता खुद तय करेगी, वोट देना है या नहीं।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this