पश्चिम बंगाल में व्हाट्सएप में “वी वांट जस्टिस” के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आरजी कर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर हमला करने की साजिश रच रहे, व्हाट्सएप ग्रुप के तीन मेंबर जिसमे ग्रुप क्रिएटर, ग्रुप एडमिन और ऑडियो मैसेज ग्रुप में पोस्ट करनेवाले को बांसद्रोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ग्रुप क्रिएटर का नाम स्वागत चटर्जी है,जबकि ग्रुप एडमिन का नाम अरिजित दे और ऑडियो क्लिपिंग ग्रुप में भेजने वाले आरोपी का नाम शुभम सेन शर्मा बताया गया है।
पुलिस के अनुसार उन्हें खबर मिली थी कि आरजी कर की घटना के बाद राज्य सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ कुछ युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हैं।यह गिरोह सीएम आवास पर हमला करने की साजिश रच रहा हैं।इस ग्रुप में 363 मेंबर को जोड़ा गया है।यहां जो पोस्ट किया जा रहा है, उससे समाज में अशांति फैलने का खतरा फैलने की आशंका है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने ग्रुप के क्रिएटर, ग्रुप एडमिन समेत तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस ग्रुप में 363 मेंबर में जिन्होंने अपनी राय ग्रुप में पोस्ट किया है, उन्हें नोटिस भेज कर लाल बाजार में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप में ग्रुप बनाकर सीएम आवास के निकट कालीघाट में कहां इकट्ठा होना है, इस बारे में ऑडियो क्लिप जारी कर पूरी प्लानिंग की गई थीlइसके बाद सीएम आवास के बाहर घेराव फिर हमला करने को लेकर ग्रुप में प्लानिंग की जा रही थी।यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस लोगों को आगाह कर रही है कि,सुनी सुनाई बातों में आकर कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथों में न ले। कोई भी व्यक्ति शहर में अशांति फैलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया का सहारा न लें। ऐसा करने पर वे कानून के दायरे में पड़ सकते हैं।अगर कोई ऐसा कर रहा है तो लोकल थाने में जाकर या फिर 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना देकर पुलिस की मदद करें ताकि समाज में शांति व्याप्त रह सके।

