मेरठ के जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान जमींदोज ,दस लोगों की मौत 

0
103

न्यूज़ डेस्क 
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। बता दें कि यह घटना कल शाम की है। खबर के मुताबिक मकान में कुल 15 लोग रहते थे जिनमे से दस लोगों की मौत हो गई है। बाकी बचे पांच लोग बुरी तरह से घायल बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद पुरे इलाके को सील कर दिया गया है। 

जानकारी  के अनुसार मृतकों की पहचान साजिद (40), पुत्री सानिया (15), पुत्र साकिब (11), सिमरा (डेढ़ वर्ष), रीजा (सात), नफ्फो (63), फरहाना (20), अलीशा (18) और आलिया (छह) के रूप में हुई है। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार किया जा है।

राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सुबह जारी एक बयान में कहा गया था, “मकान के अचानक ढहने से मलबे में 15 लोग दब गए। अब तक कुल 13 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिनमें से 10 की मौत हो गई, पांच घायलों को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष को मलबे से निकालने का प्रयास जारी है।”

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जिसकी जानकारी तत्काल आपात सेवाओं को दी गई। बचाव अभियान की निगरानी के लिए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डी के ठाकुर, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। शनिवार शाम से शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य रविवार को भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here