लोकसभा से तीन और सांसद निलंबित ,निलंबित सांसदों की संख्या 146 हुई 

0
143

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा से आज फिर तीन सांसदों को निलंबित कर दिया गया। आज जिन सांसदों को निलंबित किया गया उनमे नकुल नाथ ,डीके सुरेश और दीपक बैज शमिल हैं। नकुल नाथ कमलनाथ के बेटे हैं वे छिंदवाड़ा से सांसद हैं। इन तीनो सांसदों का निलंबन संसद के शीतकालीन सत्र तक के लिए किया गया है। 

  बता दें कि इससे पहले सदन में तख्तियां लहराने और नारे लगाने के आरोप में 143 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। इस तरह संसद के दोनो सदनों से निलंबित किए गए सांसदों की संख्या 146 हो गई है। इनमें लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 46 सांसद हैं।   

 दरअसल, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ के सांसद 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here